Feedburner Kya Hai Aur Isey Blogger Mein Kaise Add Karte Hain?

Bloogger Feedburner Google Feed Add

दोस्तों, जब भी हम कोई नया काम करते हैं तो हम चाहते हैं कि लोग उसके बारे में जाने। इसके लिए हमे उसका Ad करना पड़ता है उसी एड की एक सर्विस है E-Mail Subscription. आपने कई बार ये नोटिस किया होगा कि जब आप किसी ब्लॉग या वेबसाईट को Subscribe करते हैं तो उनके द्वारा Publish किया गया नया पोस्ट अपने आप आपके ई-मेल पर आ जाता है। 


आपने कभी सोचा है कि ऐसा क्यूँ होता है? क्या वो ब्लॉगर सभी को उसके ई-मेल आईडी पर अपना पोस्ट मेल करता है? नही! ऐसा कुछ नही होता। आप तक अपना पोस्ट पहुँचाने के लिए हम Bloggers गूगल की एक ई-मेल सर्विस का सहारा लेते हैं और वो सर्विस हमारे हर पोस्ट को खुद हीं हमारे सभी सब्सक्राईबर्स तक पहुँचा देती है।

इसे भी पढ़ें:- Blog Kaise Banaye


गुगल की इस सर्विस का नाम है Feedburner। ये सर्विस बिल्कुल फ्री है और इसे कोई भी Activate कर सकता है। इस सर्विस को एक्टीवेट करने का एक फायदा ये भी है कि हमारे कितने Subscribers हैं ये भी पता चल जाता है। इसके अलावा अपने सब्सक्राईबर्स को बारी-बारी से अपने पोस्ट ई-मेल करने की जरूरत नही रह जाती है। ये काम फीड बर्नर खुद कर देता है।




आईये जानते हैं कि 

➤ गूगल फीड बर्नर पर अपना ब्लॉग/वेबसाईट कैसे ऐड करते हैं?

➤ How do you add your Blog/Website to Google Feed Burner?

Step#01 सबसे पहले आप फीड बर्नर की वेबसाईट (Click Here) पर जाइए और और अपने गूगल/जीमेल आईडी से लॉगिन करिये।


Step#02 अब अपने जिस वेबसाईट/ब्लॉग का फीड बनाना है उसका लिंक डालिये और Next पर क्लिक कर दीजिए।

Bloogger Feedburner Google Feed Add

Step#03 अब आपके सामने जो पेज खुलेगा उसमे आपके ब्लॉग/वेबसाईट के तीन Feed URL दिखेंगे जिनमे से आप कोई एक सेलेक्ट कर के Next पर क्लिक कर दीजिए।

Bloogger Feedburner Google Feed Add

Step#04 अगले पेज पर आप फीड का Title डालें और अपनी मर्जी से कोई आसान सा फीड का Address डालें और Next पर क्लिक कर दें।

Bloogger Feedburner Google Feed Add

Step#05 अब आपका Feed URL बन चुका है, आप उसका लिंक देख सकते हैं। लिंक कुछ इस प्रकार होगा।
http://feeds.feedburner.com/InternetHindiMe/IHM

Bloogger Feedburner Google Feed Add

Step#06 Next बटन पर क्लिक करिये ऐसा करते हीं आपको Successful का मैसेज आएगा यानि कि आपका FeedBruner तैयार हो चुका है।

Bloogger Feedburner Google Feed Add




➤ फीडबर्नर के फीड को ब्लॉगर में कैसे ऐड करें?

➤ How to add FeedBurner's feed to Blogger?

आपका फीडबर्नर बन चुका है लेकिन उसे ब्लॉगर के जरिये Redirect करना है इसके लिए सबसे पहले आपको अपने ब्लॉगर में Login करना होगा। और Dashboard में Setting >> Others >> Post Feed Redirect URL में जाना होगा।

Bloogger Feedburner Google Feed Add

वहाँ Add पर क्लिक कर दीजिए, ऐसा करते हीं एक बॉक्स खुलेगा जिसमे आपको अपना Feed URL पेस्ट कर देना है। उसके बाद Save Settings पर क्लिक कर दीजिए।

इसे भी पढ़ें:- अपने चोरी हुए मोबाईल का पता लगाएं इस आसान तरीके से


अब आप Layout में आकर Add Gadget पर क्लिक कर दीजिए, जो पॉप अप खुलेगा उसमे से Follow By Email सेलेक्ट कर के Add कर दीजिए। 

Bloogger Feedburner Google Feed Add

उसके बाद Layout में Save Arrangements पर क्लिक करने के बाद अपना ब्लॉग ओपन कर के देखिए। Follow By Email का Widget Show कर रहा होगा।

Bloogger Feedburner Google Feed Add

अब आपको पता चल गया होगा कि फीडबर्नर में अपना फीड कैसे डालते हैं। अब उस विजेट में जो भी कोई अपना ईमेल डालकर आपको सब्सक्राईब करेगा, उसे आपके सभी नए पोस्ट ई-मेल पर मिल जाएंगे। 


ये था फीडबर्नर को ब्लॉगर में ऐड करने का Process. अगले पोस्ट मे मैं बताउंगा कि फीडबर्नर की अपने अनुसार सेटिंग कैसे करते हैं। 

उम्मीद करता हूँ आपको ये पोस्ट पसंद आया होगा। कोई भी सवाल या सुझाव हो तो हमें कमेंट कर के या ई-मेल कर के जरूर बताएं। हमारे सभी पोस्ट को अपने ई-मेल पर पाने के लिए हमें सब्सक्राईब करना न भूलें। धन्यवाद!!

Isey Bhi Padhein




loading...
Previous
Next Post »