URL Shortener Se Online Paise Kaise Kamaye

Best Paying URL Shortener Earn Money

दोस्तों, आज के महँगाई के दौर मे हर कोई Extra पैसे कमाना चाहता है। एक्स्ट्रा पैसे कमाने के लिए कोई Insurance बेचता है तो कोई Tution पढाता है। जो लोग कम्प्यूटर और Internet के बारे में जानते हैं वो ऑनलाइन काम कर के पैसा कमाते हैं।

जो लोग Computer और इन्टरनेट के बारे मे ज्यादा नही जानते हैं उन्हे लगता है कि ये सब Fake है और Online पैसे नही कमाया जा सकता है कुछ लोग तो Fake वेबसाईट्स के चक्कर मे पड़कर Spam Links को शेयर करने लगते हैं इससे उन्हे पैसे तो नही मिलते हैं लेकिन उनके द्वारा शेयर किये गए लिंक्स में मौजूद Virus से उनके दोस्तों और Relatives के डिवाइस जरूर खराब या Infected हो जाते हैं। इससे उनकी इमेज भी अपने लोगों में खराब होती है।



ये सब देखते हुए आज मैं आपको ऑनलाइन पैसा कमाने के Genuine तरकीब बताने जा रहा हूँ, मैं खुद इस तरकीब से पैसे कमा चुका हूँ इसलिए मैं दावे के साथ कह सकता हूँ कि ये Fake नही है और न ही इनमे किसी प्रकार का कोई वायरस है।

अगर आप के पास कोई वेबसाईट या ब्लॉग नही है तो भी आप ऑनलाइन पैसे कमा सकते हैं। कैसे? जानने के लिये हमारा ये पोस्ट पूरा जरूर पढें।

दोस्तों, आज से मैं ऑनलाइन पैसे कैसे कमाएं (How To Make Money Online) सीरिज शुरू करने जा रहा हूँ। इस Series में मै आपको अलग-अलग पोस्ट में अलग-अलग तरीके से ऑनलाइन पैसे कमाने के बारे में बताउँगा। इस सीरिज के सभी पोस्ट पढने के लिए हमारे साईट पर रोज जरूर Visit करियेगा और हमारे नये अपडेट के बारे मे जानने के लिए हमे Subscribe जरूर करियेगा।

आज इस पोस्ट मे मैं आपको Url-Shortener के बारे में बताउंगा। आपने कई बार देखा होगा कि कुछ लोग एक Short Link जैसे bit.ly/xxxxx या goo.gl/xxxxx शेयर करते हैं और जब उस लिंक पर क्लिक किया जाता है तो एक अलग ही वेबसाईट खुल जाती है। 

Bit.ly और Goo.gl फ्री यूआरएल शॉर्टनर (URL Shortener) है। इनके जरिये लिंक शॉर्ट कर के शेयर करने पर हमे कोई पैसा नही मिलता है लेकिन कुछ ऐसे भी shortener है जिनके जरिये लिंक शेयर करने पर हम एक दिन मे 1000 विजिट्स पर $15 डॉलर तक कमा सकते हैं



अब सवाल ये उठता है कि 

➤ यूआरएल शॉर्टनर क्या है?

 ➤What is URL Shortener?

Url Shortener एक तरह की Link Shortening Service है। Url Sortener सर्विस के प्रयोग से हम अपने वेबसाईट के लिंक को छोटा कर के किसी के साथ शेयर कर सकते हैं। जब हमें किसी लिंक को फेसबूक, व्हाट्सएप्प, ट्विटर इत्यादि पर शेयर करना होता है तो उस वक्त लिंक शॉर्टनिंग सर्विस बहुत काम आती है।

सबसे पहले हम वो लिंक कॉपी करते हैं जिसे शेयर करना है। फिर bit.ly या goo.gl पर जाकर वहां दिये गए बॉक्स मे पेस्ट कर देते हैं और shorten पर क्लिक कर देते हैं। उसके बाद हमे एक छोटा सा लिंक मिलता है जिसे हमे हर किसी के साथ शेयर कर सकते हैं और जो कोई भी इस लिंक पर क्लिक करेगा तो ओरिजिनल लिंक खुल जाएगा। नीचे दिये गए इमेज मे आप पूरा स्टेप देख सकते हैं:-
Best Paying URL Shortener Earn Money

आइये जानते हैं कुछ ऐसे Highest Paying Url Shortener के बारे मे के बारे में जिनके जरिये आप एक महीने में हजारों रूपये कमा सकते हैं।

 Best URL Shortener To Earn Money



  1. Linkshrink.net

  2. Best Paying URL Shortener Earn Money

    ये मेरा सबसे पसंदीदा Url-Shortener है। ये वेबसाईट बिल्कुल भरोसेमंद है और समय पर पेमेन्ट देती है। इसे पसंद करने का सबसे बड़ा कारण ये है कि सभी साइट्स में सिर्फ यही India के लिए सबसे ज्यादा रेट देती है। एक समय मै इससे  Per 1000 visits पर $3.37 (Dollor) कमा चुका हूँ।
    Best Paying URL Shortener Earn Money
    Linkshrink Payment Proof

    अगर आपके लिंक पर कुवैत से ट्रैफिक आता है तो ये कंपनी उसके लिए $10 तक Pay करती है। इसके अलावा इसका अपना रेफरल सिस्टम भी है। अगर कोई आपके जरिये Linkshrink ज्वाइन करता है तो उसके द्वारा की गई Earnings का 20% आपको मिलेगा वो भी लाइफटाइम के लिए।

    Best Paying URL Shortener Earn Money

  3. Shorte.st

  4. Best Paying URL Shortener Earn Money

    एक और बेस्ट  Url Shortener. यह 1000 Visit पर मैक्सिमम $14 तक देता है लेकिन इंडिया के लिए इसका रेट पर 1000 पर $2 से भी कम है। यह कंपनी हर महीने के 10 तारीख को पेमेन्ट देती हैं।
    Best Paying URL Shortener Earn Money
    Shorte.st Payment Proof
    इस कंपनी की सबसे खास बात ये है कि इनका स्टाफ अपने काम के प्रति Dedicated है। अगर आपको Url Shortener मे कोई प्रॉब्लम आती है तो आप Skype पर इनके कंपनी के स्टाफ से कॉन्टेक्ट कर सकते हैं।


  5. Adf.ly

  6. Best Paying URL Shortener Earn Money

    Adf.ly भी बहुत पुरानी कंपनी है और विश्वसनीय भी। ये कंपनी भी समय पर पेमेन्ट देती है। Paypal के लिए इसका पेआउट $5 है यानि आपके अकाउंट मे $5 होंगे तभी आपको पेमेन्ट मिलेगा।

    भारत के लिए इसका भी Payout ज्यादा नही है लेकिन अगर आप अपने लिंक पर बाहर (अमेरीका, ब्रिटेन, यूरोप) से ट्रैफिक लाने मे कामयाब होते हैं तो Adf.ly आपके लिए सबसे बेस्ट है।


    Best Paying URL Shortener Earn Money

  7. Ouo.io

  8. Best Paying URL Shortener Earn Money

    यह एक नई कंपनी है और बहुत ही तेजी से Grow कर रही है। इस कंपनी की सबसे खास बात है कि अमेरिका और कुछ यूरोपीय देशों को छोड़कर बाकी सभी के लिए इसने एक जैसा रेट ( Per 1000 View पर $1.5) रखा है। India के लिए भी यही रेट है।
    Best Paying URL Shortener Earn Money
    ouo.io Payment Proof
    इसका फायदा ये मिलता है कि अगर बांग्लादेश या किसी गरीब अफ्रीकी देश से भी आपके लिंक पर 1000 Visits आते हैं तब भी आपको कम से कम $1.5 मिलना तय है। इसका Highest Rates 5/1000 views है। ये हर महीने के 1 और 15 तारीख को पेमेन्ट देता है बशर्ते कि आपके अकाउंट मे Minimum $5 हो।


    Best Paying URL Shortener Earn Money

  9. Linkbucks.com

  10. Best Paying URL Shortener Earn Money

    ये 16 साल पुरानी विश्वसनीय कंपनी है। इसकी सबसे खास बात ये है कि ये हर विजिट्स के पैसे देता है जबकि कुछ कंपनियाँ एक ही यूजर द्वारा बार-बार विजिट पर पैसे नही देती है।

    इस कंपनी का Highest Rate $10/1000 views है। अगर आपके लिंक पर सबसे ज्यादा विजिट्स इंडिया के बाहर से आता है तो आपको बहुत अच्छा रेट मिलेगा।


    Best Paying URL Shortener Earn Money

    दोस्तों, इन पांचों के अलावा और भी बहुत सारी कंपनियाँ है जो URL Shortening Service provide करती है और विजिट पर पैसे भी देती है लेकिन उनमे से ज्यादातर के रेट्स इंडिया के लिए बहुत कम है और कई कंपनियों के पेमेन्ट के बारे मे मैं खुद sure नही हूँ कि वो पेमेन्ट देती भी है या नही। 

    जब तक मै खुद से पेमेन्ट के बारे में Sure न हो जाउँ तब तक मैं उनके बारे मे यहाँ नही लिख सकता क्यूंकि मेरे द्वारा दी गई जानकारी अगर झूठी निकली तो आपको नुकसान होगा, जो कि मै नही चाहता। जब भी मुझे किसी URL Shortener वेबसाईट का पेमेन्ट प्रूफ मिल जाएगा मै उसके बारे में यहाँ अपडेट कर दूँगा।
आइये जानते हैं कि उपर बताये गए 

➤ URL Shortener से पैसे कैसे कमाये?

➤ How to Make Money by URL Shortener?



#1 सबसे पहले आप दिये गए वेबसाईट मे से किसी वेबसाईट पर जाइये और वहाँ Sign UP करिये यानि कि अपना अकाउंट बनाइये।

#2 Account बन जाने के बाद आपको अपना अकाउंट Verify करना होगा, इसके लिए आपको एक ई-मेल आया होगा। उस ई-मेल मे दिये गए लिंक पर क्लिक कर के अपना अकाउंट वेरीफाई करिये।

#3 अब अपने अकाउंट की Setting मे जाकर पर्सनल डिटेल जैसे अपना Address, मोबाईल नम्बर डालिये।

#4 फिर Withdraw Method सेलेक्ट करिये जैसे Paypal, Payoneer, Webmoney, Payza इत्यादि। ध्यान रहे इनमे से किसी एक पर आपका अकाउंट बना होना चाहिए। जिस पर भी आपका अकाउंट होगा वही Method सेलेक्ट करिये।

#5 अब अपना Withdraw E-mail डालिए। मान लीजिए आपने Paypal सेलेक्ट किया तो आपका Paypal E-mail होगा abc@gmail.com और फिर Save/Update कर दीजिए।


Isey Bhi Padhein:- Paypal पर अकाउंट कैसे बनाएँ


#6 अब आपको जो भी लिंक शेयर करना है जैसे किसी वेबसाईट का लिंक आप अपने दोस्तों के साथ शेयर करना चाहते हैं तो सबसे पहले उस लिंक को कॉपी करिये और फिर URL Shortener वेबसाईट पर जाकर उसे Short कर दीजिए, जैसा कि मैने ऊपर स्क्रीनशॉट मे दिखा रखा है।

#7 अब उस Short लिंक को फेसबुक, व्हाट्सएप्प, ट्वीटर इत्यादि सोशल साइट्स पर शेयर करिये। 

➤ URL Shortener कैसे काम करता है?

➤ How does the URL Shortener Work?



जब लोग आपके द्वारा शेयर किये गए लिंक पर क्लिक करेंगे तो सबसे पहले वो एक Ad पेज पर पहुँच जाएंगे, जहाँ 4-5 सेकेंड का Timer चलता हुआ दिखेगा। 

5 सेकेंड बाद उन्हे Skip Ad या Continue पर क्लिक करना होगा। क्लिक करते हीं वो उस Original लिंक पर पहुँच जाएंगे जिसका लिंक आपने Short किया था।

दोस्तों, ये था Online पैसे कमाने के लिए सबसे आसान तरीका। इस तरह से पैसा कमाने के लिए आपको किसी भी तरह के वेबसाईट या ब्लॉग बनाने की जरूरत नही है।  
  
उम्मीद करता हूँ आपको ये पोस्ट पसंद आया होगा। कोई सवाल या सुझाव हो तो कमेंट या ई-मेल कर के हमे जरूर बताइयेगा। हमारे पोस्ट के अपडेट्स अपने इनबॉक्स में पाने के लिए हमे सब्सक्राईब जरूर करें। धन्यवाद!!

Isey Bhi Padhein




loading...
Previous
Next Post »