UC News Me Site Ko Kaise Submit Kare

Submit Site To UC News

दोस्तों, आप सभी UC ब्राउजर तो यूज करते ही होंगे या कभी न कभी तो यूज किया ही होगा। ये भी हो सकता है कि UC News में न्यूज भी पढ़ा होगा। UC न्यूज को एक दिन में लाखों लोग पढ़ते हैं। अब मान लीजिये कि आपकी पोस्ट भी UC न्यूज में आ जाए तो क्या होगा?

एक ही दिन में आपके पोस्ट को हजारों लोग पढेंगे और उनमे से कुछ लोग और भी ज्यादा पढ़ने के लिए आपके ब्लॉग/साईट पर भी आयेंगे जिससे आपके ब्लॉग का विजिट भी बढेगा। अगर आपने अपने ब्लॉग पर ads भी लगा रखा है तो UC News में वो भी शो करेगा।



अब सवाल ये उठता है कि UC न्यूज़ में हमारा पोस्ट शो होने से हमें क्या फ़ायदा या नुकसान हो सकता है। इसबारे में मैं पोस्ट के अंत मे चर्चा करूँगा।

आज हम इस पोस्ट में जानेंगे कि UC न्यूज़ पर अपना ब्लॉग/ब्लॉग-पोस्ट सबमिट करने के लिए क्या करना होता है, कैसे हम अपने पोस्ट को UC न्यूज में ला सकते हैं? ये सारा process मै Screenshot के साथ बताउंगा।

UC न्यूज़ में अपनी साईट को शो कैसे कराएं।




सबसे पहले आपको UC वेब पर अपनी आईडी बनानी होगी और अपनी साईट/ब्लॉग को UC वेब में सबमिट करना होगा। आइये जानते है अपनी साईट को UC वेब में सबमिट करने का steps:-

Step#1 सबसे पहले आप अपने ब्राउजर में mp.ucweb.com/ टाईप कर के साईट पर जाइये और Sign Up पर क्लिक कर दीजिए।

Submit Site To UC News

Step#2 Sign Up पर क्लिक करते ही आपके सामने एक फॉर्म खुलेगा जिसमे आपको अपना डिटेल भरना है।

1) पहले बॉक्स में आप अपना ई-मेल आईडी डालिये। 

2) अपनी पसंद का पासवर्ड डालिये. पासवर्ड कम से कम 6 characters का होना चाहिए जिसमे एक नंबर और एक Alphabate जरुर होना चाहिए। 

3) अपना पासवर्ड दुबारा भरिये। 

4) वेरिफिकेशन में captcha भरिये। 

5) Terms & condtitions को accept करिये।

6) Continue पर क्लिक करिये।
Submit Site To UC News




Step#3 अब आप दूसरे टैब में अपना ई-मेल आईडी खोलिए। वहां देखिये एक Verification मेल आया होगा। मेल में एक लिंक होगा, उस लिंक पर क्लिक करिये।

Submit Site To UC News

Step#4 आपका अकाऊंट वेरीफाई हो चुका है। अब आपके सामने एक पेज खुलेगा जिसमे आपको अपनी पर्सनल डिटेल भरनी है।

1) सबसे पहले आप अपनी फोटो अपलोड करिये। 

2) अब अपना नाम डालिये. ये आपका Account Name होगा इसलिए हो सकता है की किसी और ने पहले से ही वही नाम ले रखा हो जो आप डालना चाहते हैं, इसलिए आप चाहे तो अपने ब्लॉग/साईट का नाम भी डाल सकते हैं। 

3) आपका Account Type कौन सा है मतलब आप अपना खुद का ब्लॉग चला रहे हैं या अपनी कंपनी के लिए Account बना रहे हैं। अगर आप अपने लिए बना रहे हैं तो Personal सेलेक्ट करिये। 

4) आपका ब्लॉग/साईट किस कैटेगरी का है वो चुनिये, जैसे मेरा साईट Technology से related है तो मैंने Technology चुना। 

5) Account Operator's Name में अपना नाम डालिये। 

6) PAN Card वाले बॉक्स में अपना PAN नंबर डालिये। PAN नंबर डालना जरूरी है। 

7) अगले बॉक्स में अपना Country कोड सेलेक्ट करिये और फिर अपना मोबाईल नंबर डालिये। 

8) Occupation बॉक्स चाहे तो खाली छोड़ सकते हैं। 

 9) अब अपने वेबसाईट/ब्लॉग का लिंक डालिये. आप चाहे तो अपने साईट का RSS Feed URL भी डाल सकते हैं। 

10) Service Tax नम्बर optional है आप चाहे तो इसे छोड़ सकते हैं। 

11) Terms & Conditions को पढ़ कर उसके सामने के चेक बॉक्स को टिक() करें। 

12) अब Continue पर क्लिक कर दीजिए
Submit Site To UC News
Submit Site To UC News





Step#5 Continue पर क्लिक करते ही आपके सामने एक मैसेज आएगा जिसमे लिखा होगा "Your Account is under Review. we'll inform you when your application is processed." इसका मतलब है कि UC की टीम आपके वेबसाईट को चेक करेगी और 24 से 48 घंटो में आपको रिप्लाई आ जाएगा कि आपका Account Approve हुआ है या नहीं।


Submit Site To UC News

Account Approve होने पर आपको अपने साईट के बारे में 150 characters में Description लिखना होगा जिसमे आप अपने वेबसाईट के बारे में short में बताएँगे।
   
एक बार आपकी साईट Approve हो गई तो आपके सारे आर्टिकल UC न्यूज़ में Index हो जाएँगे और फिर सभी यूजर्स को आपके आर्टिकल दिखने लगेंगे। जैसा आपने UC न्यूज में भी देख रखा होगा कि हर न्यूज़ के नीचे संबंधित वेबसाईट का लिंक दिया होता है वैसा ही लिंक आपके आर्टिकल के नीचे भी दिखेगा जिस पर क्लिक कर के विजिटर्स आपके वेबसईट पर आ सकेंगे।

UC न्यूज में साईट सबमिट करने के फायदे और नुकसान



अगर आप UC न्यूज पर जाकर न्यूज पढ़ते हैं तो आपको पता होगा कि वहां सैकड़ों/हजारों की संख्या में साइट्स है जो हर तरह की न्यूज दिखाती है और जो न्यूज लोगों को पसंद आती है वो उसे जरूर पढ़ते हैं। अगर आप अपने साईट पर हिंदी में लिखते हैं तो UC न्यूज में आपका आर्टिकल पढ़े जाने की संभावना बहुत ज्यादा है।

आइये जानते हैं UC न्यूज़ के फायदे के बारे में:-



1) जैसा कि आप जानते हैं UC न्यूज को पूरी दुनिया में लाखों/करोड़ों लोग पढ़ते हैं। ऐसे में आपके आर्टिकल को भी हजारों views मिलने की पूरी संभावना बढ़ जाएगी, इसके अलावा आपके साइट्स पर विजिट भी बढ़ेगी। 

2) अगर आपने अपने साईट पर ads लगा रखा है तो UC न्यूज़ में वो ads भी शो होंगे जिसका सीधा फायदा आपको मिलेगा और आपकी इनकम भी बढ़ेगी। 

3) आपका आर्टिकल पढने के बाद अगर यूजर्स को आपका आर्टिकल पसंद आया तो वो ऐसे और आर्टिकल पढ़ने के लिए नीचे दिए गए आपके वेबसाईट के लिंक पर क्लिक कर के आपके वेबसाईट को विजिट करेगा जिससे आपके साईट की विजिट्स भी बढ़ेगी। 

4) सबसे बढ़िया फायदा ये है कि अगर आप Google Adsense यूज करते हैं तो आपका ads भी वहां दिखेगा और इससे आपके Adsense Account पर भी कोई असर नही पड़ेगा।

नुकसान:

जहां तक मुझे लगता है UC न्यूज़ में अपने आर्टिकल/साइट सबमिट करने से कोई नुकसान नही है, लेकिन मै इस पर नजर बनाए रखूँगा और अगर कोई भी problem आई तो मै यहाँ अपडेट जरूर करूंगा।

उम्मीद करता हूँ आपको मेरा आज का पोस्ट पसंद आया होगा. कोई सवाल या सुझाव हो तो कमेन्ट या ई-मेल कर के जरूर बताएं और हमारे पोस्ट को अपने इनबॉक्स में पढने के लिए हमें subscribe जरूर करें।धन्यवाद!!      

Isey Bhi Padhein



Previous
Next Post »